रानीश्वर. मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप

रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सीसीएचसी में दिनों वायरल रोगियों की भीड़ जुट रही है. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों वायरल बीमारी का प्रकोप है़ सर्दी, खांसी, बुखार तथा दस्त आदि के चपेट में लोग आ रहे हैं. ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही रोगियों की भीड़ लग रही है. […]
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सीसीएचसी में दिनों वायरल रोगियों की भीड़ जुट रही है. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में इन दिनों वायरल बीमारी का प्रकोप है़ सर्दी, खांसी, बुखार तथा दस्त आदि के चपेट में लोग आ रहे हैं. ऐसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुबह से ही रोगियों की भीड़ लग रही है. इलाज कराने के लिए लोगों को कतार में खड़ा होना पड़ रहा है़ इधर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में लोग बीमारी का इलाज ग्रामीण डक्टरों से करा रहे हैं.
रानीश्वर में सीएचसी के अलावा तीन पीएचसी है़ तीनों पीएचसी डाॅक्टर विहीन हैं. यहां 25 प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र भी है़ सभी उपकेंद्र नियमित नहीं खुलते हैं, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य उपकेंद्र से साधारण बीमारियों का इलाज का लाभ भी नहीं मिल पाता है़ रानीश्वर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जैनुल आवेदिन ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी दूषित हो जाता है तथा गंदगी भी फैलता है. इसलिए वायरल बीमारी आम है़ बरसात के दिनों में लोगों को पीने का स्वच्छ पानी पीना होगा तथा खान पान में भी सावधानी बरतनी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




