युवा विषय पर कार्यशाला आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका: शहर के कड़हरबिल स्थित एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क में सोमवार को सतत विकास और युवा विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की जायेगी. विश्व युवक केंद्र, दिल्ली और चेतना विकास देवघर द्वारा आयोजित हो रही यह दो दिवसीय कार्यशाला सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम तक चलेगी. ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, […]
विज्ञापन
दुमका: शहर के कड़हरबिल स्थित एग्रो टेक्नोलॉजी पार्क में सोमवार को सतत विकास और युवा विषय पर एक कार्यशाला आयोजित की जायेगी. विश्व युवक केंद्र, दिल्ली और चेतना विकास देवघर द्वारा आयोजित हो रही यह दो दिवसीय कार्यशाला सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम तक चलेगी.
ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, नयी कमेटी का गठन 16 को : दुमका . ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश प्रसाद साह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. श्री साह ने अपना इस्तीफा रविवार को शहर के कुसुमडीह स्थित होटल रिया रमन में एसोसिएशन की बैठक में दिया. हालांकि एसोसिएशन के अन्य सदस्यों ने नयी कमेटी के गठन होने तक श्री साह से अपने पद पर बने रहने का अनुरोध किया है.
रविवार अध्यक्ष श्री की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में निर्णय लिया गया कि नयी कमेटी गठित करने को लेकर 16 जुलाई को एक बैठक होटल रिया रमन में दिन के 10 बजे की जायेगी. श्री साह ने बैठक में बड़ी संख्या में संघ के सदस्यों से भाग लेने की अपील की है. मौके पर जटाशंकर साहर, संजय भगत, मिहिर मंडल, राचंद्र सिंह, संतोष पांडे, अशोक साह, महेंद्र साह, बासु भगत, सुभाष भगत, विजय जायसवाल, मंटू मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




