सरकारी नीति कर्मचारी विरोधी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Jul 2016 2:47 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जिला सम्मेलन, बोले वक्ता महासंघ ने किया कर्मचारियों से गोलबंद होने की अपील दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 14वां जिला सम्मेलन रविवार को प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सभागार में आयोजित की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता प्राण मोहन मुरमू, इशराज प्रवीण और दयानंद श्रीवास्तव ने की. […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का जिला सम्मेलन, बोले वक्ता
महासंघ ने किया कर्मचारियों से गोलबंद होने की अपील
दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 14वां जिला सम्मेलन रविवार को प्लस टू राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सभागार में आयोजित की गयी. सम्मेलन की अध्यक्षता प्राण मोहन मुरमू, इशराज प्रवीण और दयानंद श्रीवास्तव ने की. इसकी शुरुआत झंडोत्तोलन और शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया. साथ ही कार्यक्रम का उदघाटन भाजपा के जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया.
सम्मेलन में मुख्य अतिथि सिहेंश्वर प्रसाद सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि अनुबंध पर कार्यरत कर्मियों को नियमित करने के बजाय सरकार उसे हटा रही है. साथ ही उनके स्थान पर नये कर्मियों की बहाली की सोच रही है, जो कर्मचारियों के हित पर कुठाराघात है.
वहीं कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महासचिव सुबल किशोर ठाकुर ने सातवें वेतन आयोग द्वारा कर्मचारियों की सुविधाओं व वेतन की कटौती करने का विरोध किया. साथ ही इससे निबटने के लिए उन्होंंने कर्मचारियों से गोलबंद होने और अपने हक के लिए संघर्ष करने की अपील की. सम्मेलन को राज्याध्यक्ष सुशीला तिग्गा, महेश गण, अरुण कुमार सिन्हा, गोपाल शरण सिंह, भूषण कुमार, चंद्रशेखर सिंह, शशिशेखर अंबष्ठ, सुदेश प्रसाद, जीतवाहन उरांव, एहतेशाम अहमद, सींटु आदि ने संबोधित किया.
चयनित पदाधिकारी
सम्मेलन में महासंघ के अनुमंडल शाखा के लिए दुमका से पदाधिकारियों का चयन किया गया. जिसमें जयप्रकाश ठाकुर को सम्मानित अध्यक्ष, अजय कुमार साह को संरक्षक, संजीव कुमार को अनुमंडल अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि कुमार सत्येंद्र, शैलेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, राजीव कुमार श्रीवास्तव, चंद्रमोहन हांसदा को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार सिंह को सचिव, ज्ञानेंद्र ठाकुर, सोनाली राय, जय प्रकाश मिश्र, शिवलाल मरांडी व उमाकांत सिंह को संयुक्त सचिव, शशांक शेखर को कोषाध्यक्ष, रोनाल्ड हांसदा को संगठन सचिव, राजेंद्र प्रकाश दिवाकर व रंजीत प्रसाद सिंह को कार्यालय सचिव बनाया गया है.
शशि शेखर मुख्य संरक्षक व प्राण मोहन बने अध्यक्ष
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सम्मेलन में जिला कमिटि का पुनर्गठन किया गया. जिसमें शशि शेखर अंबष्ठ को मुख्य संरक्षक और प्राण मोहन मुरमू को अध्यक्ष बनाया गया. जबकि ओम प्रकाश गुप्ता को सम्मानित अध्यक्ष, ओ प्रकाश चौबे को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं जाकीर हुसैन, तपन कुमार ठाकुर, वामदेव गोरा, गोपाल चंद्र झा व संतोष कुमार यादव को उपाध्यक्ष, राजीव नयन तिवारी को जिला सचिव, नरेश प्रसाद यादव को कार्यकारी जिला सचिव, कैलाश प्रसाद साह, सुधीर तिवारी, उमेश कुमार साह, मो इरशाद व सिराजुल हसन को संयुक्त सचिव, माधव कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार मिश्र व जितेंद्र कुमार सिंह को संगठन सचिव, राकेश कुमार को कार्यालय सचिव और अंकेक्षण पद के लिए राजेंद्र कुमार पांडेय तथा कुमार पुष्पक सिंह का चयन किया गया है.
जिला व अनुमंडल संघर्ष कोष पर्षद गठित
सम्मेलन में अनुमंडल और जिला संघर्ष कोष पर्षद का भी गठन किया गया है. जिसमें जवाहर लाल राय को अनमुंडल और नित्यानंद सिंह को जिा संघर्ष अध्यक्ष बनाया गया है. जिला कमेटी के लिए ब्रजेश कुमार, जोसफिन मरांडी, प्रेमचंद्र यादव, सुधांशु कुमार सुधाकर व मार्था टुडू को उपाध्यक्ष, मोहन भारती को सचिव, सौरभ कुमार, विमल रजक, विनीता कुमारी व काजल रेखा पाल को संयुक्त सचिव तथा अजितेश कुमार राय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं अनुमंडल के लिए आनंद मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, सुनील पुजहर व लक्ष्मी टुडू को उपाध्यक्ष, सत्येंद्र नारायण सिंह को सचिव, विजय कुमार, मंजूर हुसैन, भोला प्रसाद सिंह व आनंद मंडल को संयुक्त सचिव तथा अनुज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




