आंदोलनकारियों को सरकार ने दिया धोखा : बाबूराम

बासुकिनाथ : झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू की अध्यक्षता में जरमुंडी में हुई. जिसमें आंदोलनकारियों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष श्री मुर्मू ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को धोखा देने का काम किया. उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने […]
बासुकिनाथ : झारखंड आंदोलनकारी मंच की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष बाबूराम मुर्मू की अध्यक्षता में जरमुंडी में हुई. जिसमें आंदोलनकारियों के विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिला अध्यक्ष श्री मुर्मू ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी चिह्नित आंदोलनकारियों को धोखा देने का काम किया.
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों को सम्मानित करने की घोषणा की थी बावजूद इस दिशा में सरकार द्वारा कोई पहल नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. चिह्नित सभी आंदोलनकारियों को सम्मानित राशि देने की घोषणा की गयी थी. आंदोलनकारियों ने बताया कि संतालपरगना के आंदोलनकारी एकजुट होकर राज्य सरकार के दो रंगी नीतियों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन करने का मन बना रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




