प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

Published at :07 Jul 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
प्रखर राष्ट्रवादी थे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी

जनसंघ संस्थापक की भाजपाइयों ने मनायी जयंती, कहा भाजपाइयों ने डॉ मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की दुमका : भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. पार्टी के तमाम नेताओं […]

विज्ञापन

जनसंघ संस्थापक की भाजपाइयों ने मनायी जयंती, कहा

भाजपाइयों ने डॉ मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित की
दुमका : भारतीय जनता पार्टी के दुमका जिला इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा की अध्यक्षता में जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. पार्टी के तमाम नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. जिला उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति में प्रखर राष्ट्रवादी नेता व चिंतक थे.
नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा ने कहा कि कश्मीर के मुद‍्दे पर डॉ मुखर्जी का मानना था कि एक देश में दो संविधान, दो प्रावधान, दो विधान और दो निशान नहीं रहेगा. 1953 में उनके द्वारा किये गये सत्याग्रह को भी याद किया गया. किसान मोरचा के प्रवक्ता विजय कुमार ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चल कर ही देश और हम भारतीय तरक्की कर सकते हैं और समग्र राष्ट्र की उन्नति सुनिश्चित कर सकते हैं. कार्यक्रम में नीरज बैरा, पवन केशरी, मनोज साह,
कृष्ण मुरारी सिंह, अजय पाठक, ओम केशरी, गरीब दास, अमित रक्षित, गायत्री जायसवाल, जितेंद्र साह, रविशंकर मंडल, अब्दुल अफरोज, दीपक बाउरी, रोहित कुमार, विनोद प्रसाद, पवन राणा, पवन बैरा, संजय केशरी, अभिजीत आनंद आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola