दुमका में लुटेरों का आतंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jul 2016 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

बड़ी खबर . एक माह में दुमका जिले में पांच लूट कांड देवघर : दुमका जिले में लुटेरे इस कदर बेखौफ हैं कि उन्हें पुलिस का डर तनिक भी नहीं. आराम से लूटकांड को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है. आंकड़ों में देखा जाय तो सिर्फ जून माह में […]
विज्ञापन
बड़ी खबर . एक माह में दुमका जिले में पांच लूट कांड
देवघर : दुमका जिले में लुटेरे इस कदर बेखौफ हैं कि उन्हें पुलिस का डर तनिक भी नहीं. आराम से लूटकांड को अंजाम देकर चले जाते हैं और पुलिस हाथ मलती रह जाती है. आंकड़ों में देखा जाय तो सिर्फ जून माह में ही रामगढ़, हंसडीहा व जरमुंडी इलाके में पांच लूट कांड को बेखाैफ अंजाम देने में अपराधी कामयाब रहे हैं. इन पांच लूटकांडों में एक का भी परदाफाश नहीं हो सका है. लुटेरे कौन थे, कहां से आये थे इसका भी पता नहीं लगा पायी है.
शनिवार को भी मसलिया में एक और लूट को अंजाम दिया गया है. एक शिक्षक को इस बार निशाना बनाया. महत्वपूर्ण बात यह है कि नोनीहाट में व्यवसायी व बासुकिनाथ पेट्रोल पंप लूट कांड को काला पल्सर सवार तीन अपराधियों ने ही अंजाम दिया है.
काले पल्सर सवार अपराधियों का खौफ
केस स्टडी 1
विगत दस जून को हंसडीहा के पेट्रोल पंप में स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपराधी आये और हजारों लूट कर चलते बने. काफी देर बाद पुलिस भी पहुंची लेकिन लुटेरे हाथ नहीं लग पाये. लुटेरे हथियारों से लैस थे. सभी लुटेरे कम उम्र के युवा बताये जाते थे. अब तक पुलिस इस कांड के तह तक नहीं पहुंच सकी.
दस जून को ही नोनीहाट के पूजा लाइन होटल में स्कॉर्पियो पर सवार चार पांच अपरािधयों ने फायरिंग कर करीब 1300 रुपये लूट लिये थे. बताया जाता है कि हंसडीहा पेट्रोल पंप व नोनीहाट लाइन होटल में लूटपाट करने वाले एक ही अपराधी थे. पुलिस काफी देर बाद लाइन हाेटल छापेमारी को पहुंची थी. लेकिन आज तक पुलिस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है.
बासुकिनाथ में 28 जून की रात बेखौफ पल्सर सवार अपरािधयों ने पेट्रोल पंप में जमकर लूट मचायी थी. काफी देर तक अपराधी लूटपाट करते रहे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी देवघर की ओर भागे. पुलिस ने उनका पीछा भी किया लेकिन पकड़ा नहीं जा सका. आज तक पुलिस इनकी टोह लेने में व्यस्त है. हालांकि पुलिस दावा कर रही है जल्द ही लुटेरे पकड़े जायेंगे.
रामगढ़ में एक जनवितरण दुकानदार से अपराधियों ने हजारों लूट लिये थे. यहां भी अपराधियों ने व्यवसायी को घायल कर दिया था. हालांकि इस मामले में बताया जा रहा है कि मामला व्यवसाय से जुड़ा था. लेकिन आज तक अपराधी नहीं पकड़े जा सके हैं. सवाल यह उठता है कि अपराधी बेखौफ हैं लेकिन पुलिस पूरी तरह सुस्त हो गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




