बासुकिनाथ में अतिक्रमित दुकानों पर चला बुलडोजर

Published at :01 Jul 2016 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
बासुकिनाथ में अतिक्रमित दुकानों पर चला बुलडोजर

बासुकिनाथ : उपायुक्त के निर्देश पर बासुकिनाथ मेला क्षेत्र को हर हाल में अतिक्रमण से मुक्त किया जायेगा. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व मेला क्षेत्र को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए गुरुवार को अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने घूम-घूम कर अतिक्रमित […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : उपायुक्त के निर्देश पर बासुकिनाथ मेला क्षेत्र को हर हाल में अतिक्रमण से मुक्त किया जायेगा. विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने से पूर्व मेला क्षेत्र को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए गुरुवार को अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर ने घूम-घूम कर अतिक्रमित दुकानों पर बुलडोजर चलाया. श्रद्धालुओं को मंदिर तक आने-जाने में दिक्कत न हो इसके लिए अंचलाधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों पर बुलडोजर चला.

पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमित जगह को छोड़ देने का सख्त निर्देश दिया गया था. मंदिर के आसपास सभी अतिक्रमित दुकानों को बलपूर्वक हटाया गया. सीओ ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं को सुविधाएं देना पहली प्राथमिकता होगी. वैसे छोटे-बड़े दुकानदार जो नाला व नाला से बाहर आकर दुकानें लगायी है उसे खाली कराया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola