स्टॉक रजिस्टर से छेड़छाड़ मिले व्हाइटनर के प्रयोग

Published at :26 Jun 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
स्टॉक रजिस्टर से छेड़छाड़ मिले व्हाइटनर के प्रयोग

नप के भंडार गृह की पांच सदस्यीय कमेटी ने की जांच, पायी अनियमितता स्टॉक रजिस्टर में नहीं मिले हस्ताक्षर सामानों की प्रविष्टि स्टॉक रजिस्टर में सटीक नहीं लैपटाॅप, यूपीएस, विद्युत सामग्री व चापाकल सामग्री के स्टॉक दर्ज नहीं दुमका : दुमका नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर गठित पांच सदस्यीय […]

विज्ञापन

नप के भंडार गृह की पांच सदस्यीय कमेटी ने की जांच, पायी अनियमितता

स्टॉक रजिस्टर में नहीं मिले हस्ताक्षर
सामानों की प्रविष्टि स्टॉक रजिस्टर में सटीक नहीं
लैपटाॅप, यूपीएस, विद्युत सामग्री व चापाकल सामग्री के स्टॉक दर्ज नहीं
दुमका : दुमका नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह के आदेश पर गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने जब कार्यालय के भंडार गृह की जांच की तो कई तरह की अनियमितताएं पायी. कई सामानों की प्रविष्टि जहां स्टॉक रजिस्टर में नहीं था, वहीं उस रजिस्टर के पन्नों में कई तरह के छेड़छाड़ भी किये गये थे. जिसमें व्हाइटनर का भी उपयोग किया गया था. इसके अलावे लैपटाॅप, यूपीएस, विद्युत सामग्री व चापाकल सामग्री के स्टॉक दर्ज नहीं थे.
जिन्हें सामग्री आवंटित की गयी, उनके हस्ताक्षर भी स्टॉक रजिस्टर में नहीं थे. समिति ने कहा है कि स्टॉक मेंनटेंस नहीं किये जाने से सामग्रियों की उपलब्धता की जांच उनके द्वारा किया जाना काफी मुश्किल है. जांच समिति में नगर प्रबंधक मेघनाथ चौधरी, सहायक अभियंता संजीव उरांव, कनीय अभियंता विनय कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी रवि प्रकाश तथा अमीन बादल कुमार शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola