दहेज हत्या मामले में प्राथमिकी पति व ससुर गये जेल, सास फरार

Published at :19 Jun 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज हत्या मामले में प्राथमिकी पति व ससुर गये जेल, सास फरार

मसलिया : मसलिया प्रखंड के टोंगरा थाना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना शुक्रवार को वृंदावनी गांव के स्कूल टोला में हुई थी. मृतका 19 वर्षीय सीमा के पिता गोराचांद पाल ने थाना कांड संख्या 4/16 में भादवि की धारा 304, बी/34 के […]

विज्ञापन

मसलिया : मसलिया प्रखंड के टोंगरा थाना में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या मामले में मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटना शुक्रवार को वृंदावनी गांव के स्कूल टोला में हुई थी. मृतका 19 वर्षीय सीमा के पिता गोराचांद पाल ने थाना कांड संख्या 4/16 में भादवि की धारा 304, बी/34 के तहत ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उन्होंने बेटी के पति प्रकाश पाल, ससुर बादल पाल और सास ज्योत्सना पाल को नामजद अभियुक्त बनाया है.

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति प्रकाश और ससुर बादल पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि सास ज्योत्सना पाल फरार हो गयी है. प्राथमिकी में मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने 2 लाख रुपये की मांग को लेकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फांसी का फंदा बनाकर टांग दिया. ससुरालवाले इस मौत को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस सास की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola