सरकार पंचायत प्रतिनिधियों की अनदेखी बंद करें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jun 2016 5:52 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. पंचायती राज जन प्रतिनिधियों ने निकाला जुलूस, समाहरणालय के समक्ष किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, कहा उपायुक्त को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा विलय के उपरांत डीआरडीए की संचिकाओं का निष्पादन जिला परिषद अध्यक्ष के माध्यम से हो जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, पंसस, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों को मिले सम्मानजनक वेतन दुमका : त्रिस्तरीय पंचायत समिति […]
विज्ञापन
विरोध. पंचायती राज जन प्रतिनिधियों ने निकाला जुलूस, समाहरणालय के समक्ष किया रोषपूर्ण प्रदर्शन, कहा
उपायुक्त को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा
विलय के उपरांत डीआरडीए की संचिकाओं का निष्पादन जिला परिषद अध्यक्ष के माध्यम से हो
जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, पंसस, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों को मिले सम्मानजनक वेतन
दुमका : त्रिस्तरीय पंचायत समिति को प्रभावी बनाते हुए उनकी सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने की मांग को लेकर उपराजधानी दुमका में पंचायती राज जन प्रतिनिधियों ने बुधवार को विशाल जुलूस निकाला तथा समाहरणालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, उप मुखिया एवं वार्ड सदस्यों ने एक स्वर से अपने मान-सम्मान व हक-हकूक को लेकर आवाज बुलंद की.
डीसी चौक से जुलूस की शक्ल में पंचायत प्रतिनिधि जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा की अगुआई एवं उपाध्यक्ष असीम मंडल की मौजूदगी में प्रदर्शन करते हुए नगर थाना, जिला परिषद, नगर परिषद, बजरंगबली चौक व कचहरी परिसर होते हुए समाहरणालय पहुंचे. जहां यह भीड़ सभा में परिणत हो गयी. बाद में उपायुक्त को छह सूत्री ज्ञापन सौंपा गया. इस कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव, निर्मला टुडू, जयप्रकाश मंडल, सावित्री देवी, योगेश मुर्मू, पुष्पा मरांडी, मनोहर बैठा, संगीता देवी, निभा जायसवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे.
बजट का कम से कम 25 प्रतिशत हिस्सा केरल की तर्ज पर उपलब्ध कराने की मांग
मुख्य मांगें
विकास कार्य के लिए प्रतिवर्ष फंड उपलब्ध करायी जाय
14वें वित्त अनुदान मद की राशि समानुपातिक क्रम में जिप व पंसस को भी दी जाय
सूचीबद्ध 29 विषयों पर शक्तियों का प्रत्यायोजन कर अनुपालन हो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




