नौ पर बिजली चोरी का मामला दर्ज 36,000 रुपये का लगाया जुर्माना

Published at :09 Jun 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
नौ पर बिजली चोरी का मामला दर्ज 36,000 रुपये का लगाया जुर्माना

मसलिया के सुगापहाड़ी गांव में चलाया छापेमारी अभियान मसलिया : अवैध रूप से बिजली की चोरी करने पर अंकुश लगाने को लेकर विभाग के टीम ने मसलिया में छापेमारी की. टीम थाना क्षेत्र के सुगापहाड़ी गांव गयी और छापेमारी के क्रम में नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया. जिसे लेकर […]

विज्ञापन

मसलिया के सुगापहाड़ी गांव में चलाया छापेमारी अभियान

मसलिया : अवैध रूप से बिजली की चोरी करने पर अंकुश लगाने को लेकर विभाग के टीम ने मसलिया में छापेमारी की. टीम थाना क्षेत्र के सुगापहाड़ी गांव गयी और छापेमारी के क्रम में नौ लोगों को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया. जिसे लेकर मसलिया थाना में सभी नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सुमन कुमार सिंह के लिखित बयान पर पुलिस ने कांड संख्या 33/16 में भारतीय विद्युत अधिनियम 135 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
साथ ही सभी नौ लोगों पर 36000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में जेइ श्री सिंह ने बताया कि वे बुधवार को सुग्गापहाड़ी गांव अवैध बिजली जलाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे. जहां उन्होंने गांव के ही नौ लोगों को अवैध रूप से टोका लगाकर बिजली चोरी करते पाया. जिसमें गांव के मनसा भंडारी, संतु भंडारी, सुबोध भंडारी, माणिक भंडारी, रामधन मरांडी, जीतन हांसदा, मुड़िलाल हेंब्रम, आनंद भंडारी शामिल हैं. इन सभी लोगों पर 4-4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola