वनपाल व रेंजर पर दुष्कर्म का आरोप

दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र की एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप रेंजर एवं वनपाल पर लगा है. मसलिया हरिपुर की उक्त आदिवासी महिला ने मसलिया के वनपाल छक्कु मंडल और रेंजर एसआर चौधरी के विरुद्ध न्यायालय में पीसीआर दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. आरोप लगाया गया है कि […]
दुमका : मसलिया थाना क्षेत्र की एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म किये जाने का आरोप रेंजर एवं वनपाल पर लगा है. मसलिया हरिपुर की उक्त आदिवासी महिला ने मसलिया के वनपाल छक्कु मंडल और रेंजर एसआर चौधरी के विरुद्ध न्यायालय में पीसीआर दाखिल कर न्याय की गुहार लगायी है. आरोप लगाया गया है कि 26 मई को दिन में महिला पहाड़ पर अपने मवेशियों को चरा रही थी.
उसी समय सफेद पीकअप गाड़ी से 6-7 पुलिस उतरी और जंगल की ओर चली गयी़ उसी गाड़ी से वनपाल और रेंजर भी उतरे थे. दोनों को महिला पूर्व से जानती थी. आरोप लगाया है कि दोनों नशे की हालत में थे. दोनों ने मिलकर उसे झाड़ी तरफ ले गये और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. वनपाल ने जान से मरने का धमकी दी. पीड़िता लौट रही थी तो रास्ते में उसका पति, ससुर एवं अन्य लोगों को उसने जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




