एक्सप्लोसिव लदे वाहन से 4300 रुपये की छिनतई, आरोपित पकड़ाया

Published at :06 Jun 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
एक्सप्लोसिव लदे वाहन से 4300 रुपये की छिनतई, आरोपित पकड़ाया

काठीकुंड : काठीकुंड पुलिस ने एक्सप्लोसिव लदे दो वाहनों से 4300 रुपये की छिनतई करने के आरोप में दुमका के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के विक्की कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की को काठीकुंड के आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने रविवार को जेल भेज दिया है. घटना शनिवार के देर रात की है. आरक्षी […]

विज्ञापन
काठीकुंड : काठीकुंड पुलिस ने एक्सप्लोसिव लदे दो वाहनों से 4300 रुपये की छिनतई करने के आरोप में दुमका के मजिस्ट्रेट कॉलोनी के विक्की कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. विक्की को काठीकुंड के आरक्षी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने रविवार को जेल भेज दिया है.
घटना शनिवार के देर रात की है. आरक्षी निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि एक्सप्लोसिव से लदे दो वाहन (डब्ल्यूबी 37 डी 0702 और 0703) के चालक काजल बाउरी व विनोद महतो ने उनके घटना की शिकायत की थी. जिसमें दोनों ने बताया कि वे वाहन लेकर आसनसोल से अमड़ापाड़ा स्थित जीवीआर कंपनी के कैंप कार्यालय जा रहे थे. इसी क्रम में मुख्य मार्ग के जमनी गांव के पास एक युवक ने पीछे से आकर विक्की ने अपनी पल्सर बाइक वाहन के आगे लगा दी. इसके बाद दोनों चालकों को धमका कर 2300 और 2000 रुपये की छिनतई की घटना को अंजाम दिया.
घटना के बाद दोनों चालकों ने काठीकुंड थाना पहुंच कर घटना की जानकारी इंस्पेक्टर को दी और प्राथमिकी दर्ज करायी. श्री सिंह ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दुमका से बाइक (जेएच 041 एएफ 2795) को जब्त कर लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने तलाशी लेने के क्रम में युवक के पास से 1400 रुपये नकद भी बरामद किया और युवक को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola