एएनएम के फर्जी प्रमाण पत्र बिक्री मामले में मधुकांत गया जेल

बासुकिनाथ : आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण सखी चयन प्रक्रिया में एएनएम का फर्जी प्रमाण पत्र बिक्री मामले में शनिवार को जरमुंडी पुलिस ने राजासिमरिया पंचायत खुटहरी गांव के मधुकांत साह को जेल भेजा. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर एवं अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने मधुकांत से इस फर्जी प्रमाण पत्र मामले में गहनतापूर्वक […]
बासुकिनाथ : आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण सखी चयन प्रक्रिया में एएनएम का फर्जी प्रमाण पत्र बिक्री मामले में शनिवार को जरमुंडी पुलिस ने राजासिमरिया पंचायत खुटहरी गांव के मधुकांत साह को जेल भेजा. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर एवं अंचलाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने मधुकांत से इस फर्जी प्रमाण पत्र मामले में गहनतापूर्वक पुछताछ किया. उसने ज्यादा कुछ भी बताने से इनकार किया.
भादवि की धारा 420, 467 एवं 468 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस निरीक्षक श्री ठाकुर ने बताया कि जब्त डायरी में अभ्यर्थी का नाम व डायरी के आधार पर संबंधित व्यक्ति से पूछताछ की जायेगी. मामले में संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




