आगमन से गंतव्य तक रहेगी व्यवस्था बाबाधाम से तारापीठ तक बस का पैकेज

Published at :03 Jun 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
आगमन से गंतव्य तक रहेगी व्यवस्था बाबाधाम से तारापीठ तक बस का पैकेज

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन विभाग बाबाधाम से बासुकिनाथ, मलुटी, मसानजोर व तारापीठ तक यात्री बस की सुविधा एक पैकेज के तहत देगी. पैकेज में बस की सुविधा प्राप्त कर श्रद्धालु धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे. देवघर से जसीडीह तक चार सिटी बस की भी सुविधा सरकार की ओर से दी जायेगी. पर्यटन […]

विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस वर्ष पर्यटन विभाग बाबाधाम से बासुकिनाथ, मलुटी, मसानजोर व तारापीठ तक यात्री बस की सुविधा एक पैकेज के तहत देगी. पैकेज में बस की सुविधा प्राप्त कर श्रद्धालु धार्मिक स्थलों का दर्शन करेंगे. देवघर से जसीडीह तक चार सिटी बस की भी सुविधा सरकार की ओर से दी जायेगी. पर्यटन विभाग ही इस वर्ष श्रावणी मेला के संचालन में अग्रणी रहेगी.

दुमका : जस्व निबंधन एवं भूमि सुधार मंत्री सह जिला योजना समिति के अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा है कि नोनीहाट के पास स्थित रेलवे हाॅल्ट भतुड़िया का नाम बदल कर नोनीहाट-भतुड़िया करने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने मान लिया है. श्री बाउरी ने ये जानकारी समाहरणालय सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में दी. पिछली बैठक में जरमुंडी के विधायक बादल पत्रलेख ने हाॅल्ट का नाम बदलने का प्रस्ताव दिया था.
मंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार कृत संकल्प है, जिसके विकास की रूप रेखा तैयार करने में जिला योजना समिति के सदस्य बेहतर भूमिका निभा सकते हैं. वहीं सरैयाहाट प्रखंड के पथरिया से चिहुटिया पथ में निर्माणाधीन पुल के ध्वस्त हो जाने के मामले में मंत्री ने डिजाइन तैयार करने वाली एजेंसी के विरुद्ध समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इस पुल के ध्वस्त होने के बाद करायी गयी जांच में यह बात सामने आयी थी कि गलत डिजाइन के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ था.
ये थे मौजूद : बैठक में विधायक नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयेस बेसरा, नगर परिषद अध्यक्षा अमिता रक्षित, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, अपर समाहर्ता इन्दू कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल, जिला योजना पदाधिकारी अजय कुमार सहित जिले के तमाम आलाधिकारी,
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola