धर्मस्थान के पास से बाइक चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका कोर्ट : टीन बाजार-धर्मस्थान रोड से बीते शाम एक बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. महुआडंगाल निवासी भरत प्रसाद साह ने अपनी बाइक धर्मस्थान रोड में खड़ी कर सब्जी लेने गये थे. वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक नहीं मिली, तो उन्होंने नगर थाना […]
विज्ञापन
दुमका कोर्ट : टीन बाजार-धर्मस्थान रोड से बीते शाम एक बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. महुआडंगाल निवासी भरत प्रसाद साह ने अपनी बाइक धर्मस्थान रोड में खड़ी कर सब्जी लेने गये थे. वापस लौटे, तो उनकी बाइक गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब बाइक नहीं मिली, तो उन्होंने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी.
जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
जिले में हाल के दिनों में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है. एक के बाद एक मोटरसाइकिलें चोरी हो रही है. एसबीआइ के मेन ब्रांच के सामने से एक संवेदक कंपनी के स्टाफ से नौ लाख रुपये की छिनतई के आरोपित धरे भी नहीं गये थे कि गुरुवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र के चंद्रदीप में पेट्रोल पंप से सबेरे-सबेरे 2.35 लाख रुपये लूट लिये गये. गुरुवार को ही दुमका के वी मार्ट में चोरी की वारदात नगर थाने में दर्ज हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




