पेट्रोल पंप कर्मियों को ऑफिस के अंदर बंद कर भागे बदमाश

Published at :06 May 2016 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों को ऑफिस के अंदर बंद कर भागे बदमाश

नोनीहाट : चंद्रदीप में बाबा बासुकिनाथ फ्यूल्स में हुई डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी ग्राहक बनकर आये थे. जिस तरीके से एक-एक कर उन्होंने कर्मियों से सारे पैसे लूट लिये. उनके मोबाइल छीने और फिर कर्मियों को कार्यालय के अंदर ही बंद कर भाग निकले, उससे यही कयास लगाया जा रहा […]

विज्ञापन

नोनीहाट : चंद्रदीप में बाबा बासुकिनाथ फ्यूल्स में हुई डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी ग्राहक बनकर आये थे. जिस तरीके से एक-एक कर उन्होंने कर्मियों से सारे पैसे लूट लिये. उनके मोबाइल छीने और फिर कर्मियों को कार्यालय के अंदर ही बंद कर भाग निकले, उससे यही कयास लगाया जा रहा है

कि इसे सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए गैंग ने पूरी प्लानिंग कर रखी थी. सभी अपराधी 18 से 26 साल के ही थे. उनकी दो में से एक बाइक पल्सर थी. अब तक ऐसी आपराधिक घटनाओं में काले रंग के पल्सर के उपयोग भी सुर्खियों में आती रहीं हैं.

नोनीहाट की तरफ भागे थे अपराधी
पेट्रोल पंप के मैनेजर गंगाराम शर्मा ने बताया कि अपराधियों ने उनके और कर्मचारियों की मोबाइल छीन ली थी. जाते-जाते दरवाजा बाहर से बंद कर उन्होंने चेताया भी था कि वे आधे घंटे तक हल्ला नहीं करे, अन्यथा वे गोली मार देंगे. घटना के बाद उनलोगों ने दोनों बाइक से चारों अपराधी को नोनीहाट की ओर भागते देखा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola