संताल अकादमी के बहुरेंगे दिन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

जायजा. विवि की टीम ने किया भवन का निरीक्षण, लिये कई फैसले संताली लैंग्वेज लैब, म्यूजियम और क्राॅन्फ्रेंस हाॅल बनेंगे चार पदाधिकारियों के चैंबर होंगे विकसित खिड़की-दरवाजे समेत भवन का होगा रंग-रोगन दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पुराने कैंपस के दिन बहुरेंगे. यह भवन संताल अकादमी की मिल्कियत थी. अब यह भवन पूरी […]
विज्ञापन
जायजा. विवि की टीम ने किया भवन का निरीक्षण, लिये कई फैसले
संताली लैंग्वेज लैब, म्यूजियम और क्राॅन्फ्रेंस हाॅल बनेंगे
चार पदाधिकारियों के चैंबर होंगे विकसित
खिड़की-दरवाजे समेत भवन का होगा रंग-रोगन
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के पुराने कैंपस के दिन बहुरेंगे. यह भवन संताल अकादमी की मिल्कियत थी. अब यह भवन पूरी तरह से खाली हो गया है. संताल अकादमी को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिये हैं. इस भवन का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. संताली लैंग्वेज लैब, म्यूजियम और क्राॅन्फ्रेंस हाॅल तैयार किये जायेंगे. चार पदाधिकारियों का चैंबर विभागाध्यक्षों के पुराने कक्ष को विकसित कर तैयार किया जायेगा.
भवन के खिड़की-दरवाजे दुरुस्त किये जायेंगे. रंग-रोगन भी करवाया जायेगा. 30 जून को हूल दिवस तक इसे तैयार कराने की भी योजना है.
गुरुवार को विवि की एक टीम ने इसे लेकर निरीक्षण भी किया. टीम में महाविद्यालय निरीक्षक डॉ गौरव गांगुली, पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोदिनी हांसदा, सीसीडीसी डॉ एचके मिश्रा, विकास पदाधिकारी डॉ सुजीत सोरेन, डॉ शर्मिला सोरेन एसकेएमयू के अभियंता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




