265 कर्मियों के पंचम व छठा वेतनमान होगा लागू

Published at :06 May 2016 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
265 कर्मियों के पंचम व छठा वेतनमान होगा लागू

दुमका : पे-फिक्सेशन की बैठक कुलपति डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में अहम फैसला लेते हुए 265 शिक्षकेतर कर्मचारियों का पंचम एवं षष्ठम वेतनमान निर्धारित करते हुए अनुमोदित किया गया. हालांकि अंतिम मुहर सिंडिकेट की बैठक में ही लगनी है, फिर उसे सरकार को भेजा जाना है. इसके अलावा आज […]

विज्ञापन

दुमका : पे-फिक्सेशन की बैठक कुलपति डॉ कमर अहसन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में अहम फैसला लेते हुए 265 शिक्षकेतर कर्मचारियों का पंचम एवं षष्ठम वेतनमान निर्धारित करते हुए अनुमोदित किया गया. हालांकि अंतिम मुहर सिंडिकेट की बैठक में ही लगनी है, फिर उसे सरकार को भेजा जाना है. इसके अलावा आज की बैठक में 5 शिक्षकों का 6वां वेतनमान निर्धारित किया गया.

25 कर्मियों के पंचम वेतनमान में विसंगतियां को दूर करते हुए 5वां एवं छठा वेतनमान के लिए अग्रसारित किया. वेतन निर्धारण के लिए कर्मियों की सूची तीन सदस्यीय टीम ने तैयार की थी. टीम में डीन मनोज कुमार सिन्हा, वित्त पदाधिकारी डॉ काशीनाथ झा एवं सहायक कुलसचिव राजकुमार झा शामिल थे. इनके ही प्रयास से लंबे अरसे से वेतनमान के लाभ से वंचित कर्मियों का मूल पद पर सामंजन करते हुए पे-फिक्सेशन कमेटी से अनुमोदन करा

सिंडिकेट की बैठक में पारित होने के लिए अग्रसारित किया गया. बैठक में कुलसचिव डॉ प्रसुन्न कुमार घोष के अलावा सहायक कुलसचिव इग्नेशियस मरांडी, सदस्य डॉ नवीन कुमार सिंह, डॉ गगन ठाकुर आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola