भाजपा नेता भागवत राउत की मौत, मंगलवार को मारी गयी थी गोली

दुमका : भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद् सदस्य भागवत राउत नहीं रहे. मंगलवार की देर रात अपराधियों ने उनके घर के सामने ही नजदीक से गोली मारकर भाग निकले थे. दुर्गापुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. शव के दुमका पहुंचते ही तीन बजे सुबह से ही लोगों […]
दुमका : भाजपा नेता और पूर्व जिला परिषद् सदस्य भागवत राउत नहीं रहे. मंगलवार की देर रात अपराधियों ने उनके घर के सामने ही नजदीक से गोली मारकर भाग निकले थे. दुर्गापुर ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. शव के दुमका पहुंचते ही तीन बजे सुबह से ही लोगों ने एंबुलेंस को बीच सड़क में खड़ा कर दुधानी में मसलिया मोड़ के पास जाम कर दिया. देखते-ही-देखते हजारों लोग दुधानी पहुंच गये थे. पोखरा चौक, डीसी चौक, पुसारो पुल और बस स्टैंड जैसे कई अन्य स्थानों पर भी समर्थकों ने जाम कर दिया था. बंद सर्मथक हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




