बच्चों के झगड़े में उलझे परिजन, मामला दर्ज

Published at :14 Dec 2015 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों के झगड़े में उलझे परिजन, मामला दर्ज

रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कारूडीह पंचायत अंतर्गत झांझर गांव में रविवार को बच्चों के आपसी झगड़े में परिजन उलझ गये और जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गये हैं. घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए […]

विज्ञापन
रामगढ़ : रामगढ़ थाना क्षेत्र के कारूडीह पंचायत अंतर्गत झांझर गांव में रविवार को बच्चों के आपसी झगड़े में परिजन उलझ गये और जमकर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गये हैं.
घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दुमका रेफर कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने का मामला रामगढ़ थाना में दर्ज कराया.
जिसमें पहले पक्ष के हीरालाल पंडित ने दूसरे पक्ष के दुर्योधन पंडित व सरस्वती देवी के खिलाफ थाना कांड संख्या 153/15 में भादवि की धारा 323, 341, 504/34 के तहत मामला दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष के दुर्योधन पंडित ने पहले पक्ष के हीरालाल पंडित समेत दो लोगों के खिलाफ थाना कांड संख्या 154/15 में भादवि की धारा 323, 341, 504/34 के तहत मामला दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola