किसके सिर बंधेगा ताज, एलान आज

Published at :13 Dec 2015 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
किसके सिर बंधेगा ताज, एलान आज

पंचायत चुनाव : तीनों मतगणना केंद्रों के लिए बनाये गये हैं अलग-अलग पर्यवेक्षक मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, आब्जर्वर ने भी लिया जायजा दुमका : दुमका के तीन मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कल लगभग 90 पंचायतों के परिणाम आ जाने की उम्मीद है. तीनों ही […]

विज्ञापन
पंचायत चुनाव : तीनों मतगणना केंद्रों के लिए बनाये गये हैं अलग-अलग पर्यवेक्षक
मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी, आब्जर्वर ने भी लिया जायजा
दुमका : दुमका के तीन मतगणना केंद्रों में मतों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी है. कल लगभग 90 पंचायतों के परिणाम आ जाने की उम्मीद है. तीनों ही मतगणना केंद्र में तीस-तीस पंचायतों के मतों की गिनती सुबह 8 बजे से रात के आठ बजे तक कराने का लक्ष्य रखा गया है.
शनिवार को सामान्य प्रेक्षक ने राजकीय पॉलिटेकनिक में बनाये गये मतगणना केंद्र का जायजा लिया. बता दें कि दुमका में प्रथम चरण के दौरान शिकारीपाड़ा, रामगढ़, काठीकुंड व गोपीकांदर में हुए मतदान के लिए वज्रगृह राजकीय पॉलिटेकनिक में बनाया गया था. वहीं द्वितीय चरण में दुमका, मसलिया एवं रानीश्वर के मतपेटियां प्लस टू जिला स्कूल में तथा तृतीय चरण में सरैयाहाट, जामा व जरमुंडी में मतदान कराने के बाद मतपेटियां प्लस टू गर्ल्स हाई स्कूल के वज्रगृह में रखी गयी है.
800 कर्मी होंगे तैनात, हर दिन टेबल बदलेगा
मतगणना के लिए इस बार तीनों मतगणना केंद्रों में लगभग 800 कर्मी तैनात किये जायेंगे. मतगणनाकर्मियों को सुबह साढ़े छह बजे उनकी प्रतिनियुक्ति से संबंधित पत्र रेंडमाइजेशन के बाद दिये जायेंगे. यानी सुबह ही यह तय होगा कि किस कर्मी को किस टेबल पर ड्यूटी दी गयी है. यही कर्मी तीनों दिन कार्य में रहेंगे, पर उनके टेबल शिफ्ट के अनुरूप बदल दिये जायेंगे.
कलर डिफाइन भी किया गया, ताकि सही टेबल तक पहुंचे मतपेटी
मतपेटियों का मतगणना हॉल तक पहुंचाने के लिए जिन कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, उनके लिए भी कलर डिफाइन कर दिया गया है ताकि वे सही मतगणना हॉल में पहुंचे और सही टेबल तक उसे पहुंचाये. दो मतगणना हॉल के लिए अलग-अलग रंग का निर्धारण किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola