???... ???????? ??? ?????? ?? ?? ????? ????

Published at :08 Dec 2015 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
???... ???????? ??? ?????? ?? ?? ????? ????

ओके… सरैयाहाट में मारपीट के दो मामले दर्ज प्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना में छिनतई और मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज कराये गये हैं. पहला मामला मटिहानी गांव के शिवशंकर गुप्ता ने उसी गांव के जयंत सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, पंचम सिंह, टिपू सिंह और ज्वाला सिंह पर दर्ज कराया है. शिवशंकर गुप्ता ने इन लोगों पर […]

विज्ञापन

ओके… सरैयाहाट में मारपीट के दो मामले दर्ज प्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना में छिनतई और मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज कराये गये हैं. पहला मामला मटिहानी गांव के शिवशंकर गुप्ता ने उसी गांव के जयंत सिंह, पुरूषोत्तम सिंह, पंचम सिंह, टिपू सिंह और ज्वाला सिंह पर दर्ज कराया है. शिवशंकर गुप्ता ने इन लोगों पर पॉकेट से मोबाइल निकालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पंचायत चुनाव के दिन बोगस वोट डालने का विरोध करने पर इन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल भी छीन लिया. जबकि दूसरा मामला प्रखंड के दिग्घी गांव के हरि किशोर चौधरी ने दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने गांव के ही कृष्णदेव चौधरी, सीताराम चौधरी, सुनील चौधरी एवं पंकज चौधरी पर मारपीट और छिनतई करने का आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी में हरि किशोर चौधरी ने बताया कि पंचायत चुनाव के दिन शनिवार को बोगस मतदान करने से मना करने पर उक्त आरोपियों ने चुनाव के दूसरे दिन एक मत होकर लाठी और डंडे से मारपीट की. साथ ही नगद राशि व सोने का चेन भी छीन लिया. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola