???... ??????? ??????? ???? ?? ?? ???? ?????? ?? ??????

ओके… बडडंगाल आदिवासी टोला आज भी सड़क सुविधा से वंंचित -डेढ़ किमी दूर पढ़ने जाते हैं बच्चेनाला : पकुड़िया पंचायत के बडडंगाल आदिवासी टोला के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित है. ज्ञात हो कि 200 आबादी वाले इस टोले में पकुड़िया पंचायत मुख्यालय से मुख्य मार्ग होकर गांव तक जाने का रास्ता नहीं […]
ओके… बडडंगाल आदिवासी टोला आज भी सड़क सुविधा से वंंचित -डेढ़ किमी दूर पढ़ने जाते हैं बच्चेनाला : पकुड़िया पंचायत के बडडंगाल आदिवासी टोला के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित है. ज्ञात हो कि 200 आबादी वाले इस टोले में पकुड़िया पंचायत मुख्यालय से मुख्य मार्ग होकर गांव तक जाने का रास्ता नहीं है. लोग पकुड़िया अथवा घोलजोड़ मुख्य मार्ग से पगडंडी होकर बडडंगाल गांव जाते हैं. इस गांव में विद्यालय भी नहीं है. यहां के बच्चों को करीब डेढ़ किमी दूर जाकर शिक्षा ग्रहण करना पड़ता है. ग्रामीण सृष्टि मिर्धा, शिवशंकर मुर्मू, गुपीन टुडू, लखीराम हांसदा, सनातन सोरेन, ब्रजहरि टुडू आदि सबों ने पकुड़िया-घोलजोड मुख्य मार्ग से बडडंगाल गांव तक एप्रोच पथ की मांग की है ताकि बरसात में भी लोग गांव से मुख्यालय तक सरलता पूर्वक आवागमन कर सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










