???? ?? ???? ???? ?? ???? ????, ??? ???

ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, रोड जाम संवाददाता, दुमका शहर के गिलानपाड़ा चौक में सोमवार को दोपहर बाद एक ट्रक के धक्के से बाइक सवार पचपन वर्षीय शिवचरण मुर्मू घायल हो गये. उन्हें एक टेम्पो में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वह जामा प्रखंड के बांदो पिपरा गांव के रहने वाले है. जानकारी के […]
ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, रोड जाम संवाददाता, दुमका शहर के गिलानपाड़ा चौक में सोमवार को दोपहर बाद एक ट्रक के धक्के से बाइक सवार पचपन वर्षीय शिवचरण मुर्मू घायल हो गये. उन्हें एक टेम्पो में सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वह जामा प्रखंड के बांदो पिपरा गांव के रहने वाले है. जानकारी के मुताबिक शिवचरण मुर्मू मोटरसाइकिल से पूजा की सामग्री लेने के लिए दुधानी बाइपास रोड होते हुए गिलानपाड़ा के रास्ते दुमका बाजार जा रहे थे कि गिलानपाड़ा चौक पर ट्रक ने उसके बाइक में ठोकर मार दिया. दुर्घटना में बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. दुर्घटना में बाइक सवार के घायल होने से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने वहां आधा घंटा तक सड़क जाम किये रखा. स्थानीय लोग ट्रकों के रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे थे. सूचना मिलने पर नगर थानेदार विष्णु देव चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया. थानेदार ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनके मांगों पर विभाग से मिलकर कार्रवाई का प्रयास करेंगे. सदर अस्पताल में शिवचरण मुर्मू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया…………………..फोटो7 डीयूएम 16/17/18………………..डीसी के आदेश पर लगा स्पीड ब्रेकरदुमका . डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दिये गये आदेश के बाद पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रमेश कुमार श्रीवास्तव ने सदर अस्पताल के सामने स्पीड ब्रेकर बनवा दिया है. यह स्पीड ब्रेकर फाइवर का बना हुआ लगाया गया है, जो रात के अंधेरे में भी जगमगाता हुआ दिखता है. इस स्पीड ब्रेकर के बन जाने से अस्पताल आने जाने वाले लोगों को हादसे का खतरा कम बना रहेगा. दरअसल अस्पताल के गेट से लेकर सड़क तक काफी ढलान है. मरीज को लेकर यहां पहुंचने वाले परिजन भी काफी हड़बड़ी में रहते हैं. ऐसे में उआये दिन वाहनों से यहां हादसे होते रहते थे. डीसी पिछले दिनों जब अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तो उन्होंने लोगों की मांग पर सहायक अभियंता रमेश कुमार श्रीवास्तव को यह निर्देश दिया था. कैट्स आई भी लगा दिये जाने से अस्पताल के नीचे सड़क जगमगाती दिख रही है………………….फोटो7 डीयूएम 19सदर अस्पताल के पास बना स्पीड ब्रेकर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










