शिकारीपाड़ा-पिनरगड़िया रेल लाइन का उदघाटन कल

Published at :03 Jun 2015 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
शिकारीपाड़ा-पिनरगड़िया रेल लाइन का उदघाटन कल

दुमका आयेंगे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दुमका/रांची : चार जून से एक ही रेल लाइन में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ, मलूटी मंदिर व तारापीठ जुड़ जायेंगे. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा चार जून को 11:30 बजे पूर्वाह्न् शिकारीपाड़ा-पिनरगड़िया रेलवे लाईन का उदघाटन करेंगे. इस तरह दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाईन पूरी तरह चालू हो […]

विज्ञापन
दुमका आयेंगे रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा
दुमका/रांची : चार जून से एक ही रेल लाइन में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ, मलूटी मंदिर व तारापीठ जुड़ जायेंगे. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा चार जून को 11:30 बजे पूर्वाह्न् शिकारीपाड़ा-पिनरगड़िया रेलवे लाईन का उदघाटन करेंगे. इस तरह दुमका-रामपुरहाट रेलवे लाईन पूरी तरह चालू हो जाएगी.
रामपुरहाट-पिनरगड़िया पैसेंजर ट्रेन की सेवा उसी दिन से दुमका तक विस्तारित कर दी जायेगी. अभी तक यह पैसेंजर ट्रेन पिनरगड़िया तक आ रही थी. दुमका से रामपुरहाट तक सीधी रेल सेवा चालू हो जाने के साथ ही जसीडीह-रामपुरहाट वाया दुमका रेलवे सेवा भी प्रारंभ हो जायेगी. दुमका सहित संताल परगना की बहुत बड़ी आबादी कोलकाता के लिए रामपुरहाट होकर भी यात्र कर सकेगी.
रामपुरहाट-दुमका-जसीडीह राज्य का एक महत्वपूर्ण रेल मार्ग बन जायेगा, जिसपर महत्वपूर्ण धार्मिक पर्यटन स्थल बैद्यनाथधाम, वासुकिनाथधाम, मलुटी एवं तारापीट एक ही रेल पथ पर जुड़ जाएंगे. इस रेल पथ पर पत्ताबाड़ी रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर मसानजोर डैम भी स्थित है.
केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री जसीडीह से दुमका के लिए पूर्वाह्न् 10 बजे रेल मार्ग से प्रस्थान करेंगे तथा रेल मार्ग से ही अपराह्न् 12:30 बजे दुमका से जसीडीह के लिए प्रस्थान करेंगे. जिला प्रशासन द्वारा उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार को उनके सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में उन्हें प्रतिनियुक्त किया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola