कस्तूरबा इंटर की छात्राओं को दी गई विदाई

Published at :25 May 2015 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
कस्तूरबा इंटर की छात्राओं को दी गई विदाई

दुमका : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन द्वारा रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य सह वार्डन स्टेनशीला सोरेन की अध्यक्षता मेंकी गयी. समारोह में जिला जेंडर समन्वयक सिंहासनी कुमारी एवं प्राचार्य सह वार्डन श्रीमती सोरेन द्वारा इंटर की छात्राओं को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई और इंटरमीडिएट कला […]

विज्ञापन
दुमका : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन द्वारा रविवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन प्राचार्य सह वार्डन स्टेनशीला सोरेन की अध्यक्षता मेंकी गयी.
समारोह में जिला जेंडर समन्वयक सिंहासनी कुमारी एवं प्राचार्य सह वार्डन श्रीमती सोरेन द्वारा इंटर की छात्राओं को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई और इंटरमीडिएट कला परीक्षा में विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम पर हर्ष जताया और छात्राओं के उज्‍जवल भविष्य की कामना की.
उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट कला परीक्षा में मसलिया कस्तूरबा गांधी की एकमात्र छात्र असफल रही, जबकि कुल 26 छात्राओं में 22 प्रथम श्रेणी से और 4 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुई. वहीं जिले के टॉप 10 की सूत्री में सलमा खातून ने 358 अंक लाकर द्वितीय, शांति हांसदा ने 346 अंक लाकर छठा एवं पूर्णिमा कुमारी ने 341 अंक लाकर सातवें स्थान पर रही.
सलमा के पिता दैनिक मजदूर हैं जबकि शांति व पूर्णिमा के पिता छोटे से किसान हैं. समारोह में जिला की द्वितीय टॉपर सलमा के पिता मो मिराज को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया. समारोह को अभिभावक मो तैय्यब अंसारी, सिमोती हांसदा, शिक्षिका सरोज सोरेन, रश्मि कुमारी, रंजना दत्ता, गीता हांसदा व लेखापाल प्रकाश कुमार गुप्ता ने संबोधित किया.
जबकि कस्तूरबा छात्राओं के परीक्षा परिणाम पर जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकु, जिला शिक्षा अधीक्षक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मसूदी टुडू, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार, लेखा पदाधिकारी रामसुंदर शर्मा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरिदत्त ठाकुर ने खुशी व्यक्त की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola