संगठन की मजबूती व विस्तार पर बल

दुमका. भुईयां घटवाल उत्थान समिति की बैठक बेहराबांक प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में हरखलाल सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए 11 सदस्यीय ग्राम समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने, किसानों […]
दुमका. भुईयां घटवाल उत्थान समिति की बैठक बेहराबांक प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में हरखलाल सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए 11 सदस्यीय ग्राम समिति का गठन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करने, किसानों को रोजगारपरक खेती करने आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया और आरक्षण की मांग को लेकर संघ का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया गया. मौके पर जीवन कुमार राय, बालेश्वर सिंह, लाल बिहारी सिंह, जीयाधर सिंह, परमेश्वर सिंह, परमेश्वर दयाल राय, महादेव सिंह, लाल बहादुर सिंह, शंकर सिंह, बासुदेव सिंह, भानु सिंह, हरकिशन सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, संतोष सिंह, लक्ष्मण सिंह, लखी नारायण सिंह, चमक लाल सिंह, सुबलाल सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










