पेज-4// सपना. आइएएस बनेंगे चंदन, जियाराम आइटीओ

संवाददाता, दुमकाएसपी कॉलेज से इंटरमीडिएट साइंस में सबसे अधिक अंक लाने वाले और जिला के सकेंड टॉपर रहे चंदन कुमार साह का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की है. चंदन के पिता बद्री प्रसाद साह हरिपुर-जरमुंडी में एक छोटे व्यवसायी हैं. मां वैज्यंतीमाला देवी गृहिणी है. चंदन की हॉबी दोस्त बनाना है. वह अपने […]
संवाददाता, दुमकाएसपी कॉलेज से इंटरमीडिएट साइंस में सबसे अधिक अंक लाने वाले और जिला के सकेंड टॉपर रहे चंदन कुमार साह का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की है. चंदन के पिता बद्री प्रसाद साह हरिपुर-जरमुंडी में एक छोटे व्यवसायी हैं. मां वैज्यंतीमाला देवी गृहिणी है. चंदन की हॉबी दोस्त बनाना है. वह अपने मां-पिताजी को ही आदर्श मानता है. उसने अपनी सफलता का श्रेय मां-पिता के अलावा मार्गदर्शी शिक्षक मनमोहन मंडल, विवेकानंद गोरायं, रौशन कुमार कर्ण, बबन सरकार एवं एसी राय को दी है. वहीं एसपी कॉलेज से साइंस के सकेंड और जिले के थर्ड टॉपर रहे जियाराम खां आगे चलकर इनकम टैक्स आफिसर बनना चाहते हैं. जियाराम को अमित ये महज एक अंक कम कुल 391 अंक मिले हैं. जब वह पांच साल का था, तभी उसके पिता फतेहपुर केंदुवाटांड निवासी दिलीप कुमार खां का असामयिक निधन हो गया था. मां चंदना खां ने उसकी पढ़ायी-लिखाई में कभी कोई कमी न आने दी. मामा अनूप कुमार मंडल ने भी हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित प्रेरित किया. चाचा-चाची और दादी के आशीर्वाद को भी अपनी सफलता के लिए वह अहम बताता है. क्रिकेट खेलना और देखना उसे पसंद है. उसे फिजिक्स में 78, केमिस्ट्री में 85, मैथ में 96, अंग्रेजी में 68 व इकोनॉमिक्स में 64 अंक मिले हैं.—————————-रिजल्ट-चंदन कुमार साहरिजल्ट- जियाराम खां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










