क्राईम// सेविका चयन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आमसभा रद्द

Published at :27 Apr 2015 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
क्राईम// सेविका चयन के दौरान दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, आमसभा रद्द

जामा. खटंगी पंचायात अतंर्गत आगंनबाड़ी केंद्र परगाडीह में सेविका चयन के लिए आयोजित आमसभा में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. सीडीपीओ गीता एल्विना बेसरा की अध्यक्षता में सेविका चयन को लेकर सोमवार को आमसभा आयोजित की गई थी. जिसमें निष्कर्ष निकलने के पहले कमजोर स्थिति को देखते हुए दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू […]

विज्ञापन

जामा. खटंगी पंचायात अतंर्गत आगंनबाड़ी केंद्र परगाडीह में सेविका चयन के लिए आयोजित आमसभा में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. सीडीपीओ गीता एल्विना बेसरा की अध्यक्षता में सेविका चयन को लेकर सोमवार को आमसभा आयोजित की गई थी. जिसमें निष्कर्ष निकलने के पहले कमजोर स्थिति को देखते हुए दूसरे पक्ष ने मारपीट शुरू कर दी. जिससे आमसभा में व्यवधान आने और व्यवस्था अव्यवस्थित होने के कारण आमसभा रद्द कर दिया गया. इस दौरान मारपीट कर रहे पक्षों ने सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका को रोक लिया. घटना की सूचना बीडीओ विवेक कुमार सुमन को दी गई , लेकिन बीडीओ के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले ग्रामसभा रद्द कर दी गई थी और मारपीट कर रहे पक्षों द्वारा सीडीपीओ व महिला पर्यवेक्षिकाओं को मुक्त कर दिया गया था. इसके बाद जब बीडीओ श्री सुमन घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को शांत देखकर वहां से चले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola