निजी स्कूलों की मनमानी का वाणिज्य कर विभाग कर रहा शिकायत की जांच

Published at :24 Apr 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
निजी स्कूलों की मनमानी का वाणिज्य कर विभाग कर रहा शिकायत की जांच

स्कूलों में किताब-कॉपी, ड्रेस आदि की बिक्री के सोर्स को खंगाला जा रहासंवाददाता, दुमकानिजी स्कूलों में मनमाने ढंग से पुस्तक, स्कूली पोशाक एवं अन्य सामग्रियों की बिक्री के मामले में अभिभावकोंं द्वारा 21 अप्रैल को संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त (प्रशासन) सुरेश कुमार को दिये गये ज्ञापन पर जांच शुरू कर दी गयी है. शुक्रवार को […]

विज्ञापन

स्कूलों में किताब-कॉपी, ड्रेस आदि की बिक्री के सोर्स को खंगाला जा रहासंवाददाता, दुमकानिजी स्कूलों में मनमाने ढंग से पुस्तक, स्कूली पोशाक एवं अन्य सामग्रियों की बिक्री के मामले में अभिभावकोंं द्वारा 21 अप्रैल को संयुक्त वाणिज्य कर आयुक्त (प्रशासन) सुरेश कुमार को दिये गये ज्ञापन पर जांच शुरू कर दी गयी है. शुक्रवार को वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों की टीम ने सेक्रेड हार्ट स्कूल में जाकर जांच की. जांच टीम में वाणिज्य कर पदाधिकारी संजय कुमार राव, सहायक वाणिज्य कर आयुक्त सचिन्द्र बिरूआ और सहायक आयुक्त अन्वेषण ब्यूरो को शामिल थे. इससे पहले वाणिज्यकर विभाग की टीम दुमका के होली चाइल्ड स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, ग्रीन माउंट अकादमी व सिदो कान्हू स्कूल की जांच कर चुकी है.टीम यह जांच कर रही है कि इन स्कूल में अध्ययनरत छात्रों की कितनी संख्या है. स्कूल में किताबें-कापी एवं जूता, मोजा, ड्रेस एवं स्टेशनरी समान की सप्लाई कहां से होती है. स्कूल खुद इन सामानों की सप्लाई करती है या किसी खास दुकान के माध्यम से यह उपलब्ध करवाया जाता है. टिन नंबर और वैट आदि बिंदुओं पर भी जांच हो रही है. टीम ने कुछ बिंदुओं पर वाणिज्य कर विभाग में विद्यालयों को रिपोर्ट देने को कहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola