अभाविप का सांकेतिक चक्का जाम आज

Published at :24 Apr 2015 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप का सांकेतिक चक्का जाम आज

प्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शुक्रवार को नगर मंत्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड, बिहार व बंगाल के क्षेत्रीय संगठन मंंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि 8 से 14 जून तक दुमका में झारखंड प्रांत का प्रदेश अभ्यास वर्ग आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक शुक्रवार को नगर मंत्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड, बिहार व बंगाल के क्षेत्रीय संगठन मंंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि 8 से 14 जून तक दुमका में झारखंड प्रांत का प्रदेश अभ्यास वर्ग आयोजित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस प्रदेश अभ्यास वर्ग में पूरे झारखंड प्रांत से विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो देश के हित में कार्य करती है. उन्होंने विद्यार्थी परिषद के इतिहास, शिक्षा व आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि निजी व मिशनरी स्कूल द्वारा मनमाना फी वसूले जाने के विरोध में 25 अप्रैल को दो घंटे का सांकेतिक चक्का जाम सभी जिला मुख्यालयों में किया जायेगा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवि कुमार ने कहा कि निजी व मिशनरी स्कूलों द्वारा मनमाने शुल्क वसूले जाने पर गरीब परिवार के छात्र अच्छी शिक्षा से वंचित हो गये हैं. बैठक में प्रदेश सह मंत्री गुंजन मरांडी, नगर अध्यक्ष संजीव कुमार, नगर मंत्री, मनीष कुमार, नगर जनजाति छात्र कार्य प्रमुख प्रदीप मुर्मू, उत्तम, अभिषेक सोनू, मिथुन, त्रिदेव, प्रह्वाद, उपेंद्र, जागेश्वर, महादेव, अर्जुन, सुकुमार, विशाल, संतोष, सुशील, श्रवण, डॉक्टर व अवधेश आदि उपस्थित थे. ………………..फोटो 24 दुमका एबीवीपी बैठक करते अभाविप कार्यकर्ता. ………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola