बेहतर समन्वय के साथ काम करें मुखिया और जलसहिया

प्रतिनिधि, सरैयाहाटप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से गुरुवार को जलसहियों की एक कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें संबंधित क्षेत्र के मुखिया ने भी भाग लिया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पुतुल सोरेन ने किया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्मित शौचालय का उपयोग […]
प्रतिनिधि, सरैयाहाटप्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से गुरुवार को जलसहियों की एक कार्यशाला आयोजित की गयी, जिसमें संबंधित क्षेत्र के मुखिया ने भी भाग लिया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पुतुल सोरेन ने किया. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्मित शौचालय का उपयोग तथा चापानल को मरम्मत करना है. मौके पर कार्यपालक अभियंता साधु शरण ने बताया कि चापानल की राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र जब तक जमा नहीं होगा, तब तक दूसरे किस्त की राशि जलसहिया के खाते में भेजा जाना संभव नहीं है. मुखिया और जलसहिया बेहतर समन्वय के साथ काम करें ताकि बेहतर काम क्षेत्र में हो सके. मौके पर बीडीओ गौतम कुमार, सहायक अभियंता अजय यादव, कनीय अभियंता जेम्स मुर्मू, सुरेश यादव, प्रखंड को-ऑर्डिनेटर सुशील पांडेय, सकुल को-ऑर्डिनेटर गुणसागर यादव शीला सोरेन इत्यादि मौजूद थे.–फोटो-सरैयाहाट-1/2–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










