//आंदोलनकारियों को नहीं मिला सम्मान, करेंगे झारखंड बंद

Updated at :30 Mar 2015 11:04 PM
विज्ञापन
//आंदोलनकारियों को नहीं मिला सम्मान, करेंगे झारखंड बंद

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की प्रमंडलीय बैठक सोमवार को रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गोड्डा जिले के मेहरमा, गंगटी, महगामा, बोआरीजोर आदि प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी द्वारा सत्यापन में शिथिलता बरते जाने पर क्षोभ जताया गया. श्री सिंह ने बताया कि संगठन की मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमकाझारखंड राज्य आंदोलनकारी मंच की प्रमंडलीय बैठक सोमवार को रामजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गोड्डा जिले के मेहरमा, गंगटी, महगामा, बोआरीजोर आदि प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी द्वारा सत्यापन में शिथिलता बरते जाने पर क्षोभ जताया गया. श्री सिंह ने बताया कि संगठन की मजबूती को लेकर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में निर्णय लिया गया कि आयोग द्वारा पहचान किये गये आंदोलनकारियों को अगर 9 जून तक सम्मानित नहीं किया गया, तो मंच द्वारा 15 जून को एक दिवसीय झारखंड बंद करेगा. इसके लिए प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की गई, जिसमें मशीनीला हेंब्रम को दुमका, सोनालाल टुडू को जरमुंडी, सज्जाद अंसारी को काठीकुंड, किरीनीला मरांडी को शिकारीपाड़ा, रामचंद्र मुर्मू को जामा, कान्हू मुर्मू को रानीश्वर एवं इंद्रनाथ मंडल को रामगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है. मौके पर सभी जिलों के संयोजक बाबूराम मुर्मू, उमानाथ कोल, सुभाष भगत, अनिल टुडू, अरविंद कुमार ठाकुर, सुप्रियो दास गुप्ता, कार्यालय सचिव अरूण मंडल, कोषाध्यक्ष सोनालाल हेंब्रम, प्रमंडलीय सह संयोजक मोतीलाल हेंब्रम, मेस्तन मरांडी, जीसु बास्की, सीताराम साह, फ्रांसीस मुर्मू, छोटका मुर्मू, शमिला मुर्मू, रामचंद्र मुर्मू, मदन हांसदा, पौलुस किस्कू, रसिकलाल मुर्मू, सुमोती सोरेना, रूथ टुडू, स्वर्णलता मुर्मू, पुष्पलता सोरेन, शीतल सोरेन, कनकलता मरांडी, सुधीर मुर्मू, सुराई मुर्मू, सोहराब मियां, ठाकुर टुडू, नुनका हेंब्रम, परशुराम सोरेन, नंदलाल मुर्मू, ज्योति मुर्मू, वदन मरांडी आदि मौजूद थे. ………………………..फोटो30-दुमका-झारखंड आंदोलनकारी.——————-

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola