क्राइम// बारह खंभों से तार की चोरी,चार गांवों में अंधेरा

Updated at :30 Mar 2015 11:04 PM
विज्ञापन
क्राइम// बारह खंभों से तार की चोरी,चार गांवों में अंधेरा

मसलिया . जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगातार बिजली के तार एवं ट्रांसफ ॉर्मर चोरी हो रही है. जिस कारण शाम ढलते ही गांव अंधेरा हो जाता है. रविवार की रात प्रखंड के सापचाला पंचायत अंतर्गत भेलाडिया से बेलगंजिया गांव के बीच ग्यारह हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन तार बारह पोलों के […]

विज्ञापन

मसलिया . जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगातार बिजली के तार एवं ट्रांसफ ॉर्मर चोरी हो रही है. जिस कारण शाम ढलते ही गांव अंधेरा हो जाता है. रविवार की रात प्रखंड के सापचाला पंचायत अंतर्गत भेलाडिया से बेलगंजिया गांव के बीच ग्यारह हजार वोल्ट वाले हाईटेंशन तार बारह पोलों के बीच से काट ली गयी. लिहाजा बीती रात से प्रखंड क े बेलगंजिया, मुक टांड, महतोडीह व बीचकोड़ा गांव के सैकड़ों परिवार बिजली सेवा से वंचित हो गये बाधित हो गया है. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने मसलिया थाना प्रभारी एवं बिजली विभाग के एसडीओ क ो दिया है. मसलिया क े थानेदार राम चरित्र पाल ने घटना स्थल पर पहुंचकर बिजली तार चोरी क ा जायजा लिया. पूर्व में भी इस क्षेत्र में बिजली तार की चोरी हुई थी. उस समय गांव के लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. एक महीने के बाद बिजली सेवा बहाल हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola