अटल बिहारी वाजपेयी को भारतरत्न मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

Updated at :27 Mar 2015 11:04 PM
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी को भारतरत्न मिलने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष

दुमका : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया है. इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री दत्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री […]

विज्ञापन

दुमका : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्रपति द्वारा देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित करने पर भाजपाइयों ने हर्ष जताया है. इस उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष दिनेश दत्ता की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिला कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री दत्ता ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनके शतायु होने की कामना की. प्रदेश शिक्षा मंच के अध्यक्ष डॉ धनंजय कुमार मिश्र ने श्री वाजपेयी की कविता ‘आओ फिर से दिया जलायें’ के माध्यम से राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन का आह्वान किया.

वहीं डॉ कलानंद ठाकुर ने कहा कि श्री वाजपेयी को पहले ही भारतरत्न मिल जाना चाहिए था. उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने ‘देर आये दुरुस्त आये’ कह कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शिता एवं बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना को भारतीय संस्कृति का मूल बताया. संगोष्ठी को अनुज आर्य, ओम केशरी, ब्रजेश चौधरी, कमलदास, प्रिया रक्षित, बेबी मंडल, विश्वनाथ नंदी, भगवान केशरी, मृणाल मिश्र, गरीब दास, संजय केशरी, सुभाष दास, भगवान राउत, मनोज साह, कृष्ण मुरारी सिंह, पंकज वर्मा, अजय गुप्ता, फिरदौस आलम, विशु टुडू, दशरथ रूज, किशोर दास, सुरेश, रविशंकर गुप्ता, रंजना उपाध्याय, इन्दु सिन्हा, बबिता कुमारी, प्रियंका देवी ने संबोधित किया. संगोष्ठी के अंत में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटी गयी और हर्ष जताया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola