बकरी चोर को बनाया बंधक
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :12 Mar 2015 1:28 AM
विज्ञापन

काठीकुंड : दो दिनों तक बंधक बनाने के बाद बकरी चोरी करने के आरोपी को छह हजार रुपये जुर्माना भरने के बाद मुक्त किया गया. सोमवार को तकरापुर निवासी रहमतुल्ला अंसारी देर रात ङिाली मिली गांव के काले बास्की का बकरी चोरी कर भाग रहा था. बकरी चोरी होने के बाद काले ने आस पास […]
विज्ञापन
काठीकुंड : दो दिनों तक बंधक बनाने के बाद बकरी चोरी करने के आरोपी को छह हजार रुपये जुर्माना भरने के बाद मुक्त किया गया. सोमवार को तकरापुर निवासी रहमतुल्ला अंसारी देर रात ङिाली मिली गांव के काले बास्की का बकरी चोरी कर भाग रहा था. बकरी चोरी होने के बाद काले ने आस पास के ग्रामीणों को तुरंत सूचित करते हुए उसने चोर पर नजर रखने को कहा. इस क्रम में ग्रामीणों ने उसे ङिाली मिली गांव के बाहर उसे धर दबोचा.
बकरी चोर को जंगला स्थित गांव में दो दिनों तक बंधक बनाये रखा गया. फैसले को बैठी पंचायती में जुर्माने के तौर उसे एक लाख रुपये का दंड भरने को कहा गया. दंड न भर पाने की स्थिति में ग्रामीण उसे काठीकुंड थाने ले जा रहे थे. थाना ले जाने के क्रम में कालाझर गांव के समीप पंचायती के लिए उसे रोक लिया गया. कालाझर पंचायत भवन में हुई बैठक में पंदनपहाड़ी पंचायत के मुखिया माइकल टुडू, जर्मन हांसदा, मुख्तार अंसारी सहित अन्य मौजूद थे. बैठक में बकरी चोरी के आरोपी युवक को छह हजार रुपये का जुर्माना भरने के बाद मुक्त किया गया. वहीं काले को उसकी बकरी वापस कर दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










