भाकपा का जिला सम्मेलन नोनीहाट में शुरु

प्रतिनिधि, नोनीहाटभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 17वां दुमका जिला सम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को नोनीहाट कृषि बाजार प्रांगण में किया गया. सम्मेलन की शुरुआत दिवंगत नेता डॉ विशेश्वर खान, मशीचरण हांसदा, देवेन हांसदा, गोविंद पनसारी आदि को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. राज्य कार्यकारिणी सदस्य पशुपति कोल संगठन और राजनीति पर चर्चा करते हुए […]
प्रतिनिधि, नोनीहाटभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 17वां दुमका जिला सम्मेलन का दो दिवसीय कार्यक्रम मंगलवार को नोनीहाट कृषि बाजार प्रांगण में किया गया. सम्मेलन की शुरुआत दिवंगत नेता डॉ विशेश्वर खान, मशीचरण हांसदा, देवेन हांसदा, गोविंद पनसारी आदि को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. राज्य कार्यकारिणी सदस्य पशुपति कोल संगठन और राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी को सशक्त बनाने का आह्वान किया. कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में अच्छे दिन आने का सपना दिखाया, लेकिन सत्ता में आने के बाद वायदा पूरा करने में विफल रही. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर सांप्रदायिक शक्तियां हावी हो गयी है. उन्होंने भूमि अधिग्रहण अध्यादेश पर भी नाराजगी जतायी. राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह प्रभारी पर्यवेक्षक कन्हाई माल पहाडिया, अजीत पाल, निताय मंडल, षारदा प्रसाद गुप्ता, परशुराम सिंह, दीपक चौधरी, राधा मुर्मू, रामलाल सोरेन, गौर भंडारी, मुन्नी लाल मोहली, शंभु मोहली, जैनुल खान, रामचंद्र मांझी और मुन्नी लाल सोरेन समेत अनेकों संबोधित किया.——————-नोनीहाट———————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










