हिजला मेला परिसर की सफाई की मांग

दुमका. दिसोम मरांग बुरू संताली आरीचली आर लेगचार आखड़ा द्वारा हिजला मेला परिसर की सफाई की मांग की गई. आखड़ा के सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर मेले के बाद उत्पन्न गंदगी के दुष्प्रभाव से अवगत कराया. सदस्यों ने बताया कि मेले के बाद परिसर में फैले गंदगी की वजह से कई मवेशी मर […]
दुमका. दिसोम मरांग बुरू संताली आरीचली आर लेगचार आखड़ा द्वारा हिजला मेला परिसर की सफाई की मांग की गई. आखड़ा के सदस्यों ने मंगलवार को उपायुक्त से मिलकर मेले के बाद उत्पन्न गंदगी के दुष्प्रभाव से अवगत कराया. सदस्यों ने बताया कि मेले के बाद परिसर में फैले गंदगी की वजह से कई मवेशी मर गये. सदस्यों ने उपायुक्त से मारे गये मवेशी के मालिकों को मुआवजा दिलाने, मेला के उपरांत हर वर्ष साफ -सफाई सुनिश्चित कराने तथा मेले में प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है. मौके पर लुखु हांसदा, दिलीप सोरेन, अजित हांसदा, सलीम मरांडी, हिरालाल हांसदा, प्रेम हांसदा, सुनीराम हांसदा, अमित मरांडी, छोटे लाल टुडू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










