विभिन्न मांगों को लेकर माकपा ने दिया धरना, सौंपा स्मार पत्र

Updated at :10 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर माकपा ने दिया धरना, सौंपा स्मार पत्र

प्रतिनिधि, गोपीकांदर विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को देवेंद्र देहरी की अध्यक्षता में धरना दिया. धरना के माध्यम से पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम का एक स्मार पत्र सौंपा. जिसमें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने, आदिम जनजाति के बीच जनवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले मुफ्त अनाज में गड़बड़ी की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर विभिन्न मांगों को लेकर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को देवेंद्र देहरी की अध्यक्षता में धरना दिया. धरना के माध्यम से पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम का एक स्मार पत्र सौंपा. जिसमें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने, आदिम जनजाति के बीच जनवितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले मुफ्त अनाज में गड़बड़ी की जांच करते हुए मालपहाडि़यायों को मुफ्त अनाज देने, बीपीएल लाभुकों को निर्धारित 35 किलोग्राम अनाज व केरोसिन तेल देने, बिरसा योजना के लाभ से वंचित मालपहाडि़यायों को इसका लाभ दिलाने, बीपीएल की जांच करते हुए कैंप लगाकर लाभुकों को बीपीएल सूची से जोड़ने, वृद्धावस्था व सामाजिक सुरक्षा पेंशन नियमित तौर पर भुगतान करते हुए छुटे हुए लाभुकों को इससे जोड़ने, मनरेगा योजना के मजूदरी भुगतान में हुए गड़बड़ी में सुधार करते हुए लंबित योजनाओं को पूरा करने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बकाया मजूदरी का भुगतान करने, खराब चापानलों की मरम्मती करने तथा नये चापालन लगाने आदि मांग शामिल हैं. धरना में एहतेशाम अहमद, सुभाष हेंब्रम, देवेंद्र गृही, ईसाद अंसारी, रतना देहरी, रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. ………………………मार्क्सवादियों का धरना कलदुमका. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा दुमका प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया जायेगा. इस आशय की जानकारी मो रूस अंसारी ने दी. उन्होंने बताया कि धरना के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम बीडीओ को मांगों का ज्ञापन भी सौंपा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola