महिला सम्मेलन पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

प्रतिनिधि, रामगढ़अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयो आयदरी ट्रस्ट द्वारा जन सूचना केंद्र जवारी में सोमवार को एक दिवसीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में प्रखंड के अमड़ापहाड़ी, पथरिया, सूसनीया, डाडो, कारूडीह तथा महुवोना पंचायत से एसएचजी महिलाओ ने हिस्सा लिया था. सचिव मुन्नी हेम्ब्रम ने महिलाओं के अधिकार के बारे में […]
प्रतिनिधि, रामगढ़अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयो आयदरी ट्रस्ट द्वारा जन सूचना केंद्र जवारी में सोमवार को एक दिवसीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में प्रखंड के अमड़ापहाड़ी, पथरिया, सूसनीया, डाडो, कारूडीह तथा महुवोना पंचायत से एसएचजी महिलाओ ने हिस्सा लिया था. सचिव मुन्नी हेम्ब्रम ने महिलाओं के अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दी और कहा कि वाजिव हक पाने लिए महिलाओं को संगठित होना होगा. जोहार परियोजना के समन्वयक जय प्रकाश शर्मा ने राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी में महिलाओं की भागीदारी के बारे में बताया. उन्होंनें मजदूरी करने के लिए जॉब कार्ड बनाने तथा काम मांगने के लिए एक आवेदन देने आदि प्रक्रिया की भी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा ग्रामीणों के हित में दिये गये फसलों को बताया. सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को महिला एवं बाल विकास, वृद्धावस्था पेंशन, मध्यह्न भोजन,मातृत्व लाभ तथा सूचना का अधिकार आदि की जानकारी दी गई. इस अवसर पर आये दिन हो रहे घरेलु हिंसा के उन्मूलन पर जोहार परियोजना के कार्यकार्ताओं ने नुक्कड़नाटक की भी प्रस्तुति दी. …………………….फोटो 9 रामगढ़ 1नुक्कड़ नाटक करते परियोजना के कार्यकर्ता. ……………………..
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










