धार्मिक// टॉप बाक्स// झारखंड काउंसिल ऑफ चर्चेज का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू

संताल परगना की जोनल कमेटी का हुआ गठनसंवाददाता, दुमकाझारखंड काउंसिल ऑफ चर्चेज का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार को एनइएलसी मिशन बंदरजोरी में बिशप बीबी बासेक की अध्यक्षता में शुरू हुआ. प्रथम सत्र में आयोजित इस बैठक के उपरांत संताल परगना जोन के सचिव अरुण बारवा ने बताया की पहली बार झारखंड के अतंर्गत पड़ने वाले […]
संताल परगना की जोनल कमेटी का हुआ गठनसंवाददाता, दुमकाझारखंड काउंसिल ऑफ चर्चेज का दो दिवसीय सम्मेलन शनिवार को एनइएलसी मिशन बंदरजोरी में बिशप बीबी बासेक की अध्यक्षता में शुरू हुआ. प्रथम सत्र में आयोजित इस बैठक के उपरांत संताल परगना जोन के सचिव अरुण बारवा ने बताया की पहली बार झारखंड के अतंर्गत पड़ने वाले सभी जोनों के लिए अलग-अलग जोनल कमेटी का निर्माण किया गया. संताल परगना जोन के लिए जोनल कमेटी का अध्यक्ष बिशप बी मुर्मू, उपाध्यक्ष जोन सोरेन, सचिव एनिला सोरेन, संयुक्त सचिव इमानुएल चित्रकार, कोषाध्यक्ष क्रिस्टोफर सोरेन बनाये गये हैं. वहीं कार्यकारिणी सदस्य में लालनुंग सांगा, श्रीजल मूर्मू, बबलू हेंब्रम व जेबी टुडू शामिल किये गये है. सचिव अरुण बारवा ने बताया कि इस तरह के जोनल कमेटी का गठन पहली बार किया गया है, जिसका कार्यकाल चार वषार्ें का होगा. झारखंड में चचार्े को छह जोन में बांटा गया है. जिसमें संप के अलावा नार्थ सेंट्रल पलामू, सेंट्रल, वेस्टर्न व कोल्हान जोन में बांटा गया. इस जोनल कमेटी का कार्य अपने जोन के अंदर राजनीतिक, धार्मिक आदि तरह के कामों को देखना है.————————ख्रीस्तीय एकता समारोह आजसम्मेलन के दूसरे दिन आठ मार्च को अंतर क्लीसियाई प्रार्थना सभा सह ख्रीस्तीय एकता समारोह का आयोजन बंदरजोरी मिशन प्रांगण में होगा. इस आयोजन में सीएनआइ, एनइएलसी, बिलिवर्स चर्च, मेथोडिस्ट चर्च ऑफ इंडिया, एसेंबली ऑफ गॉड, पेंटीकोस्टल होलीनेस, बर्दन चर्चेज ऑफ इंडिया एवं ऑपरेशन मोबिलाइजेशन आदि से जुड़े बिशप एवं पादरीगण भाग लेंगे.———————–फोटो7-दुमका-चर्च————————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










