समस्याओं के निदान को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

Updated at :01 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
समस्याओं के निदान को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

काठीकुंड. प्रखंड के धावाडंगाल गांव में कांग्रेस की बैठक पोरेस सोरेन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मौजूद ग्रामीणों ने समस्याओं से प्रखंड अध्यक्ष बैजून बास्की को अवगत कराया. इस दौरान ग्रामीण गुलेनुर बीबी ने अपने तीन मूक-बधिर बच्चों को विकलांग पेंशन नहीं मिलने की बात कही. प्रखंड अध्यक्ष श्री बास्की ने बताया कि वर्षों से […]

विज्ञापन

काठीकुंड. प्रखंड के धावाडंगाल गांव में कांग्रेस की बैठक पोरेस सोरेन की अध्यक्षता में हुई. जिसमें मौजूद ग्रामीणों ने समस्याओं से प्रखंड अध्यक्ष बैजून बास्की को अवगत कराया.

इस दौरान ग्रामीण गुलेनुर बीबी ने अपने तीन मूक-बधिर बच्चों को विकलांग पेंशन नहीं मिलने की बात कही. प्रखंड अध्यक्ष श्री बास्की ने बताया कि वर्षों से आंगनबाड़ी सेविका के रिक्त पदों पर बहाली नहीं किये जाने, पेंशन को लेकर ब्लॉक के चक्कर लगाने व बिचौलियों के हावी रहने तथा इंदिरा आवास में भी बिचौलियों के हावी रहने से ग्रामीण परेशान हैं.

प्रखंड अध्यक्ष श्री बास्की ने इन समस्याओं को लेकर कांग्रेस कमेटी द्वारा उपायुक्त से मिल कर कार्रवाई की मांग की जायेगी. ग्रामीण हासेन अंसारी, नईमुल अंसारी, जहरूद्दीन अंसारी, एनूल, सिराजुद्दीन, कादिर सहित बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने मनरेगा योजनाओं के तहत किये गये कार्य की जांच की भी मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola