ePaper

मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल, तीन बोगियों से लूट लिया गया सैकड़ों बोरी चावल

Updated at : 12 Jul 2019 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
मालगाड़ी का इंजन हुआ फेल, तीन बोगियों से लूट लिया गया सैकड़ों बोरी चावल

शिकारीपाड़ा : झारखंड के दुमका जिला स्थित शिकारीपाड़ा में चायपानी के पास गुरुवार देर रात को एफसीआइ का चावल लेकर आ रही रामपुरहाट-दुमका रेल मार्ग पर 42 बोगियों वाली मालगाड़ी से चावल की लूट हो गयी. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलोद स्टेशन से चले चावल का रैक देर रात रामपुरहाट स्टेशन से दुमका के लिए चला, […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : झारखंड के दुमका जिला स्थित शिकारीपाड़ा में चायपानी के पास गुरुवार देर रात को एफसीआइ का चावल लेकर आ रही रामपुरहाट-दुमका रेल मार्ग पर 42 बोगियों वाली मालगाड़ी से चावल की लूट हो गयी. दरअसल, छत्तीसगढ़ के बलोद स्टेशन से चले चावल का रैक देर रात रामपुरहाट स्टेशन से दुमका के लिए चला, तो करीब 1 बजे के बाद पिनरगड़िया स्टेशन से गुजरने के बाद चायपानी के पास जंगल में इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी. वहां तकरीबन एक घंटे 40 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रह गयी. इस दौरान अज्ञात लोगों ने मालगाड़ी के तीन बोगियों का ताला तोड़ कर चावल की बोरी लूट ली. लोग बड़ी ही तेजी से मालगाड़ी के आठ बोगियों का ताला तोड़ चुके थे, जिनमें से तीन बोगियों से चावल की बोरियां उतार ली गयीं.

बताया जाता है कि इन तीन बोगियों से सैकड़ों बोरी चावल रेलवे लाइन के बगल में उतार लिये गये थे और उन्हें जंगल में छुपा दिया गया था. जंगल के बीच ले जाकर रखे गये 60 बोरी चावल जहां बरामद कर लिये गये हैं. वहीं, सौ से अधिक बोरियां लूट लिये जाने की बात सामने आयी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद रामपुरहाट से आरपीएफ की टीम पहुंची और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू की.

रेल पुलिस निरीक्षक गोपाल दत्ता के अनुसार, मालगाड़ी के तीन बोगी के ताला तोड़ कर चावल की बोरी लूट ली गयी है. लूटी गयी चावल बोरी की संख्या अभी ज्ञात नहीं हो पायी है. आरपीएफ व स्थानीय पुलिस ने 60 बोरी चावल जंगल से बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व एक मालगाड़ी के इंजन में तकनीकी खराबी आने से बाबूपाड़ा के पास मालगाड़ी के बोगी के ताला तोड़ कर कर खाद लूट ली गयी थी. उस वक्त भी 204 बोरी खाद बरामद की गयी थी. इस संबंध में आरपीएफ थाना रामपुरहाट में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola