दुमका : सेना में बहाल होने से अब वंचित नहीं रहेंगे संताल परगना के युवा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2019 1:30 AM
दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कल्याण विभाग के द्वारा आर्मी भर्ती के लिए शुरू किये गये प्रशिक्षण कार्यक्रम जय हिन्द में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से एयरपोर्ट में भेंट की. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड वीरों की भूमि रही है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा […]
दुमका : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कल्याण विभाग के द्वारा आर्मी भर्ती के लिए शुरू किये गये प्रशिक्षण कार्यक्रम जय हिन्द में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से एयरपोर्ट में भेंट की. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड वीरों की भूमि रही है, जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से भी पहले सिदो-कान्हू, तिलका मांझी जैसे पुरखों ने अंग्रेजों के गुलामी की जंजीर को तोड़ने में योगदान दिया था. भारत माता की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया. उन्होंने कहा कि पूरी ईमानदारी से प्रशिक्षण प्राप्त करें ताकि शत प्रतिशत प्रशिक्षणार्थियों का चयन हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










