हेमंत को दिया गया है जिम्मा, वही कर रहे हैं गठबंधन पर बात : शिबू

दुमका : दुमका के सांसद और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाबत गठबंधन के लिए पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को जिम्मेवारी सौंपी है़ गठबंधन पर वही बात कर रहे है़ं वही तय कर रहे हैं कि गठबंधन कैसा होगा. शिबू शुक्रवार को दुमका में पत्रकारों से […]
शिबू सोरेन ने अपनी पार्टी झामुमो के किसी दल के साथ चुनावी गठबंधन से इनकार करने की आयी खबर को सिरे से खारिज किया. दुमका संसदीय सीट से 2019 के चुनाव लड़ने और यहां से उम्मीदवार रहने के एक सवाल का अपने अंदाज में जवाब देते हुए सोरेन ने कहा कि वे यहां से उम्मीदवार (दुमका संसदीय क्षेत्र से) नहीं रहेंगे, तो क्या पाकिस्तान जायेंगे. उन्होंने दुमका से बसंत सोरेन को चुनाव लड़ाने की लगायी जा रही अटकलों को भी नकार दिया और कहा: विरोधी लोग ऐसी ही बातें उड़ाया करते हैं.
मजबूत गठबंधन बनेगा, भाजपा काे करेंगे सदन से आउट : हेमंत सोरेन
सरकार की नीतियों से हम जरा भी खुश नहीं
शिबू ने कहा कि राज्य में सरकार कैसे और किस तरह से चल रही है, जनता देख रही है. जिस तरीके से सरकार चल रही है, उसे चलना नहीं कहा जाता. कुछ भी नहीं चल रहा. रघुवर सरकार की नीतियों से हम जरा भी खुश नहीं है.
सीएनटी-एसपीटी में संशोधन की कोई जरूरत नहीं है. इससे सरकार क्या अच्छा करना चाहती है? इससे तो बुरा ही होना है? उन्होंने राज्य में अगली सरकार को लेकर चुनावी तैयारी के बाबत कहा कि हर कोई सरकार बनाना चाहता है. पार्टी तैयारी कर रही है. हम सरकार चलाये हुए हैं. हम सरकार चला सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




