गोलियों से विकास नहीं, सत्यानाश ही होगा

दुमका : डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि ताला दा हो या दूसरे नक्सली, किसी के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं छोड़ा जायेगा. उनके लिए अब जंगल से बाहर निकलने का समय आ गया है. सीएम के नेतृत्व में विकास की तरफ झारखंड आगे बढ़ रहा है. इसलिए विकास बाधित नहीं करें. अगर उनका मकसद […]
दुमका : डीजीपी डीके पांडेय ने कहा कि ताला दा हो या दूसरे नक्सली, किसी के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं छोड़ा जायेगा. उनके लिए अब जंगल से बाहर निकलने का समय आ गया है. सीएम के नेतृत्व में विकास की तरफ झारखंड आगे बढ़ रहा है. इसलिए विकास बाधित नहीं करें. अगर उनका मकसद विकास है, तो जंगल से बाहर निकले.
संविधान के माध्यम से, जनतंत्र के माध्यम से विकास करें. झारखंड को आगे ले जायें. गोलियों से विकास नहीं, सत्यानाश ही होगा. उन्होंने एसएसबी और जिला पुलिस के पदाधिकारियों-जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि 2018 दिसंबर तक के एक संकल्प के साथ झारखंड पुलिस आगे बढ़ रही है. उन्होंने एसएसबी व जिला पुलिस के जवानों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बुलंद हौसले, दिलेरी और बहादुरी का नमूना पेश किया है.
इसलिए अब इसमे दो राय नहीं है कि यह संकल्प 2018 में पूरा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने मिशन 200 के बाद अब मिशन 500 तैयार किया है. इसके तहत स्मॉल एक्शन टीमें 200 से बढ़ाकर 500 की जायेंगी. भारतीय सेना, कोबरा बटालियन, आइटीबीपी की मदद ली जायेंगी. इन सैट टीमों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिलायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










