मालगाड़ी से खाद के लूटपाट की जांच को पहुंचे अधिकारी
Updated at : 02 Aug 2018 4:01 AM (IST)
विज्ञापन

17 जुलाई को जगतपुर के पास मालगाड़ी के 9 डिब्बे के सील को तोड़कर उर्वरक लूट की घटना हुई थी शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट रेल मार्ग में जगतपुर के पास मालवाहक ट्रेन के 9 डिब्बे से उर्वरक लूटकांड मामले में निरीक्षण के लिए रेलवे के सीनियर कमांडेट रजनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम पहुंची. टीम […]
विज्ञापन
17 जुलाई को जगतपुर के पास मालगाड़ी के 9 डिब्बे के सील को तोड़कर उर्वरक लूट की घटना हुई थी
शिकारीपाड़ा : दुमका-रामपुरहाट रेल मार्ग में जगतपुर के पास मालवाहक ट्रेन के 9 डिब्बे से उर्वरक लूटकांड मामले में निरीक्षण के लिए रेलवे के सीनियर कमांडेट रजनीश त्रिपाठी के नेतृत्व में एक टीम पहुंची. टीम में शामिल अधिकारियों ने जीआरपी व आरपीएफ के साथ-साथ स्थानीय पुलिस की भी मदद ली. आरपीएफ के निरीक्षक गोपाल दत्ता ने बताया कि 17 जुलाई को जगतपुर के पास मालवाहक ट्रेन के 9 डिब्बे के सील को तोड़कर उर्वरक लूट की घटना हुई थी. जिसमें 204 बैग डीएपी चोरी होने का खुलासा हुआ था. मामले में अनुसंधान कार्य जारी है. 17 जुलाई को रामपुरहाट से खाद लेकर 42 डिब्बे वाली मालवाहक ट्रेन शिकारीपाड़ा होते हुए भागलपुर जा रही थी. इंजन में खराबी आने से जगतपुर गांव के समीप रुक गयी थी. इस दौरान अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रेन के 9 डिब्बों का सील तोड़कर खाद लूट लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




