मानने योग्य नहीं, वापस हो भूमि अधिग्रहण में संशोधन : शिबू सोरेन

दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा है कि रघुवर सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन वापस होना चाहिए. यह बदलाव झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों के हित में नहीं है. समाहरणालय में बैठक करने के बाद श्री सोरेन ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में किया […]
दुमका : झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा है कि रघुवर सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन वापस होना चाहिए. यह बदलाव झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों के हित में नहीं है. समाहरणालय में बैठक करने के बाद श्री सोरेन ने मीडियाकर्मियों से कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून में किया गया बदलाव झारखंडवासियों को स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले से बने कानून अच्छे हैं, जिनकी बदौलत झारखंडवासियों की जमीन सुरक्षित बची हुई है. जो संशोधन हुआ है, वह मानने योग्य नहीं है. इसलिए विरोध हो रहा है. आगे भी विरोध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




