बासुकिनाथ में करंट से महिला की मौत

Updated at : 06 Jun 2018 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
बासुकिनाथ में करंट से महिला की मौत

बासुकिनाथ/उधवा/देवघर : मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जरमुंडी थानान्तर्गत भालकी गांव में 40 वर्षीय सोनिया देवी पति सुदर्शन ततवा की मौत 11 हजार वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से हो गयी. वह घर से निकल कर नदी जा रही थी. रास्ते में खेत में पहले से गिरे बिजली तार पर उसकी नजर […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ/उधवा/देवघर : मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जरमुंडी थानान्तर्गत भालकी गांव में 40 वर्षीय सोनिया देवी पति सुदर्शन ततवा की मौत 11 हजार वोल्ट बिजली तार के चपेट में आने से हो गयी. वह घर से निकल कर नदी जा रही थी. रास्ते में खेत में पहले से गिरे बिजली तार पर उसकी नजर नहीं पड़ी और पैर तार के उपर रख दिया. घटना स्थल पर ही दोनों पैर झूलस गया और महिला की मौत हो गयी. लोगों की जब नजर पड़ी तो घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. सूचना मिलने के बाद जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश मंडल घटना स्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी के तुरंत बाद विद्युत विभाग फोन कर विद्युत कनेक्शन को कटवाया गया. महिला का दो लड़का व एक लड़की है. महिला का पति व बेटा बाहर मजदूरी करने गया हुआ है. आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola